छत्तीसगढ़ : अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -टीआई, संतोष सिंह।

छत्तीसगढ़ : अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -टीआई, संतोष सिंह



अपराध कमांक 74/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

आरोपी के कब्जे से 12.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

जप्त गांजा की कीमत करीबन 6,15,000/ रूपये।

आरोपी द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहा था।
थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

सुरेश मेघवाल पिता बुधाराम मेघवाल जाति मेघवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खारीगुर्द थाना कडवड तहसील बावरी जिला जोधपुर राजस्थान

जप्त सामान :-

1. मादक पदार्थ गांजा 3 पैकेट में भरा कुल 12.310 किलोग्राम कीमती 6,15,000 रूपये।

2. नगदी रकम 2350 / रूपये कुल जुमला रकम 6,17,350 / रूपये

छत्तीसगढ़ ( नगरनार -जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक  सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।



कि दिनांक 14.05.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपूंजी आरटीओ नाका के पास खडा है कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका  के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति अपने कब्जे में सफेद बोरी रखकर वाहन का इंतजार कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेश मेघवाल पिता बुधाराम मेघवाल जाति मेघवाल निवासी ग्राम खारीगुर्द थाना कडवड तहसील बावरी जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाले बताये आरोपी के कब्जे के सफेद बोरी को चेक करने पर बोरी में कुल 3 पैकेट जुमला वजन 12.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 6,15,000 / रूपये, नगदी रकम 2350 / रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर खिलाफ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उ०नि० सतीश यदुराज, विक्रम उरांव, बलराम कश्यप, सैनिक देवनाथ बघेल, का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments