छत्तीसगढ़ : RPF जगदलपुर द्वारा यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर सुपुर्द किया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर रेलवे स्टेशन में लगभग 10:50 बजे ड्यूटी पर तैनात JYP/OP/RPF स्टाफ से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18447 के कोच B2, बर्थ संख्या 21 (PNR संख्या 6502632219) में एक बैग छूट गया है।
सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी HC 3978 जे. मुरली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 03, जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर 11:44 बजे आगमन के समय बैग को सुरक्षित बरामद कर आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर लाया गया।
इसके पश्चात बैग के स्वामी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया और उन्हें आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर आने हेतु सूचित किया गया। उसी दिन लगभग 16:45 बजे देबोपम मोहंती (पिता – बिजय कुमार मोहंती), निवासी – अलाती भारतपुर, पोस्ट – भारतपुर, जिला – बालिचंद्रपुर, ओडिशा उपस्थित हुए।
उनकी पहचान एवं दावेदारी का सत्यापन करने के पश्चात बैग, जिसमें एक लैपटॉप, कलाई घड़ी, मनी पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज (कुल अनुमानित मूल्य ₹57,000/-) शामिल थे, उन्हें विधिवत सुपुर्द किया गया।
यात्री ने आरपीएफ स्टाफ की त्वरित कार्यवाही एवं ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया तथा पूर्ण संतोष जाहिर किया।
यह घटना आरपीएफ की सतर्कता, तत्परता एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


0 Comments