छत्तीसगढ़ : अवैध मादक प्रतिबंधित नशीली कैपशूल के विक्रेता पर बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही -टीआई, टामेश्वर चौहान।
📌 बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही
📌 आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित अवैध नशीला कैपशूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कुल 60 पत्ता कुल 480 नग कुल किमती 1,92,000/- रु, नगदी रकम 680 रु को किया गया जप्त
📌 आरोपियों के द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता था नशा का व्यापार
📌3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📍नाम आरोपी :-
(1) सुजीत विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर
(2) सुरेश कुमार नाग पिता स्वर्गीय रमन शुभम नाग उम्र 40 साल निवासी मेड गुड़ा जवाहर नगर वार्ड जगदलपुर
(3) लोकेश्वर राव पिताजी राम मूर्ति राव उम्र 20 वर्ष निवासी अवंतिका कॉलोनी अटल आवास जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 24.04.2026 के शाम को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि इंडस्ट्रियल एरिया नयामुण्डा क्षेत्र में तीन युवक अपने एक्सेस स्कूटी क्रमांक CG 17 KY 1560 में है, जो अपने संयुक्त कब्जे के झोला में प्रतिबंधित अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ तथा पैथर टीम के जवान के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल इंडस्ट्रियल एरिया नयामुण्डा में जाकर रेड कार्यवाही किये।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी



0 Comments