छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह (Reward 8.00 Lakhs) शव - बरामद।
थाना तर्रेम के जंगल क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में 1 सशस्त्र माओवादी ढेर, मौके से स्वचलित हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद।
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG बीजापुर एवं कोबरा की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी।
अभियान के दौरान दिनांक 05/02/2026 के प्रात: 07.00 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह (Reward 8.00 Lakhs) शव बरामद हुआ है।
मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान 1 नग-AK 47 Rifles सहित विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।
मारे गये माओवादी पर कुल 8.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित था।
छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाडों में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान दिनांक 05/02/2026 के सुबह से DRG बीजापुर की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई, सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से DVCM उधम सिंह का शव ऑटोमैटिक हथियार- AK47 सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।
आज दिनांक 05/02/2026 को बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., उप महानिरीक्षक, ऑप्स केरिपु बीजापुर सेक्टर बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य अधिकारियों, द्वारा उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में संचालित अभियान एवं मुठभेड़ के सबंध में जानकारी प्रदान किये।
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी के प्रारंभिक तौर पर शिनाख्त :-
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बल सतर्कता, संयम और संकल्प के साथ शांति एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में विश्वास का वातावरण और विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। IGP बस्तर रेंज ने कहा कि हिंसा का मार्ग अपनाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं जो लोग मुख्यधारा में लौटकर सकारात्मक जीवन निर्माण करना चाहते हैं उनका शासन की पुनर्वास नीतियों के तहत स्वागत और सहयोग किया जाएगा।




0 Comments