छत्तीसगढ़ : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला दरिन्दा को पखांजूर पुलिस ने किया- गिरफ्तार।
मंदसौर (म.प्र.)से पकड़कर लाया गया आरोपी।
पखांजूर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ ( पखांजूर -कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक की भांजी का माता पिता का स्वर्गवास हो जाने से आवेदक के यहां रहकर कक्षा 7वी की पढ़ाई कर रही थी, दिनांक 04.02.2026 को पीड़िता रोज की तरह अन्य लड़कियों के साथ पैदल स्कूल गई थी, स्कूल छुट्टी होने के बाद शाम करीब 04.15 बजे अपनी सहेलियों के साथ घर वापस आ रही थी कि मेन रोड में फेरी वाले(प्लास्टिक कुर्सी बेचने वाला) ने अचानक से मोटर सायकल सामने लाकर मोटर सायकल में बैठने के लिये कह रहा था ,जब लड़की कोई जवाब नहीं दी तो फेरी वाले गलत शब्द कमेंट किया, लड़की डर के कारण वहीं पर खड़ी थी और वह व्यक्ति कुछ दूरी पर खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। उसी समय गांव के लोग आने पर लड़की गांव वालों को घटना के संबंध में बतायी। छेड़छाड़ करने वाला मौका पाकर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में 32/2026 धारा- धारा 126(2), 74, 75 BNS, 12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
निखिल अशोक राखेचा (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला उ0ब0कांकेर के निर्देशानुसार, राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में तत्काल पखांजूर पुलिस ने आरोपी फेरी वाला की पतासाजी हेतु रात में टीम रवाना हुआ, फेरी वालों के रूकने के स्थानों में दबिश दिये। छेड़छाड़ करने वाले का नाम सुनील बंजारा होना पता चलने पर आरोपी सुनील बंजारा पिता रतनलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रूपणी पोस्ट कयामपुर तहसील सीतामउ जिला - मन्दसौर( मध्यप्रदेश) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने करने पर जुर्म स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी विवरण:-
सुनील बंजारा पिता -रतनलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रूपणी पोस्ट कयामपुर तहसील सीतामउ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश।
🚨बरामदगी का विवरण:-आरोपी से मोटर सायकल व फेरी समान सहित जप्त कर दिनांक 05.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
🚨पुलिस टीम:- उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में ASI बिन्दुलतला देवांगन, प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवांगन, कंचन मण्डावी, सेवती शोरी का विशेष योगदान रहा है।



0 Comments