छत्तीसगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर CRPF 80 बटा. जगदलपुर में जल-वन-जल, एक प्राकृतिक बंधन अभियान पर हुआ - वृक्षारोपण।

छत्तीसगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर CRPF 80 बटा. जगदलपुर में जल-वन-जल, एक प्राकृतिक बंधन अभियान पर हुआ - वृक्षारोपण


छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80 वाहिनी के द्वारा दिनॉक 05/06/2025 को हरजिन्द्रर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर के०रि०पु०बल, के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस - 2025 के अन्तगर्त वृक्षारोपण का अयोजन किया गया। 



जिसमें सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी, उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, मकसूद आलम, उप कमा०, बिजय अविक्षा दासी, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी, अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु 80 बटा0 कैम्प जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के परांगण में वृक्षारोपण किया गया।




सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी 80 वाहिनी द्वारा जवानों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया जिससे पेड़ पौधे एवं जल के संरक्षण हेतु समस्त जवानों को जागरूक किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा सके। जिससे हमें वृक्षारोपण की महत्वता एवं उपयोगिता के बारे में सभी जवानों एवं उनके परिवारजनों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments