छत्तीसगढ़ : धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



गिरफ्तारी बाद न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नाम आरोपी :-  

सोम कुमार नाग पिता स्व गुठलू नाग उम्र 25 साल पता कालीपुर अटल आवाश धरमपुरा जगदलपुर

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संजय मार्केट सुलभ के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।




ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास सोम कुमार नाग नाम का व्यक्ति अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी सोम कुमार नाग पिता स्व गुठलू नाग उम्र 25 साल पता कालीपुर अटल आवाश धरमपुरा जगदलपुर द्वारा अपने हाथ में लिए एक धारदार चाकू को चला रहा था। 


आने जाने वालों को लहराकर धमकी दे रहा था जो आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी आज दिनांक 15.10.26 को आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उनि-  अरुण मरकाम, अमित सिदार
प्रउनि थाना इंचार्ज-रानी सोनी
HC - राजेश राजपूत ,विनोद
आरक्षक - महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे।

Post a Comment

0 Comments