छत्तीसगढ़ : BPS के पदाधिकारियों, वाहन मालिकों और चालकों को दी गई यातायात नियमों की समझाइश, दिलाई गई शपथ।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बस्तर पुलिस की बड़ी पहल।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक बस्तर, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण यातायात जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नयन, रोशन यादव, सचिव सुखदेव सिंह जोशी, ज्वाइंट सेक्रेटरी संतोष यादव, रामबाबू सिंह ठाकुर और कोषाध्यक्ष जगन लाल उर्फ राजू झंवर एवं अन्य पदाधिकारीगण सहित संघ के अंतर्गत चलने वाले वाहनों के मालिक एवं चालक ( कुल संख्या लगभग 180 ) उपस्थित थे।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने तथा त्यौहारों के दौरान सड़कों पर भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपस्थित सभी लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, वाहनों को निर्धारित और व्यवस्थित रूप से उचित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने तथा सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए कोई भी वाहन मुख्य मार्ग या सड़क के किनारे असुरक्षित तरीके से खड़ा नहीं करने के संबंध में विशेष रूप से हिदायत दी गई।
इसके साथ ही, सभी उपस्थित पदाधिकारियों, मालिकों और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु संकल्प पत्र की शपथ दिलाई गई।




0 Comments