छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

 

छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ ( कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर, नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए जाने तथा अलग-अलग अवसरों पर एक से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाए जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।



प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 64(1), 64(2)(एम), 89 बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



प्रकरण में पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटील एवं सुश्री प्रतिभा लहरे डीएसपी (iucaw) के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी की गई।



विवेचना के दौरान आरोपी को तलब कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की घटना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपिया का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड :- अरमान मेमन पिता याशीन मेमन उम्र 22 वर्ष निवासी राजापारा थाना कांकेर जिला कांकेर।

पुलिस टीम का विवरण :- निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक संतराम ओटी, आरक्षक देवदत्त कडियाम, आरक्षक तनिश कावडे, आरक्षक मनोज धुव, म.आर. मनोरमा।

📢कांकेर पुलिस की अपील :-
आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर दें।

आपकी एक सूचना किसी की सुरक्षा और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Post a Comment

0 Comments