छत्तीसगढ़ : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बस्तर पुलिस और बस परिवहन संघ की बैठक सम्पन्न।

छत्तीसगढ़ : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बस्तर पुलिस और बस परिवहन संघ की बैठक सम्पन्न।



सुरक्षित सफर के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक बस्तर, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार के मद्देनजर जगदलपुर शहर में
यातायात एवं मार्ग व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्रिवेणी परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। 



इस बैठक में बस परिवहन संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, ए. आर. एम. टी ट्रेवल्स संचालक, दिलीप सुंदरानी, गुप्ता ट्रेवल्स संचालक, संजय गुप्ता, कुशवाहा ट्रेवल्स संचालक, विक्रम सिंह कुशवाहा, भारत ट्रेवल्स संचालक, नितिन तिवारी, तमन्ना ट्रेवल्स संचालक, भीम कश्यप, रॉयल ट्रेवल्स संचालक, बिजेन्द्र समरथ तथा अन्य ट्रेवल्स संचालक, किरण साहू, ऋषभ जैन, नरेश शर्मा, वेदांत एवं अन्य पदाधिकारीगण लगभग 45 की संख्या में उपस्थित थे।




आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जगदलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने तथा त्यौहारों के दौरान सड़कों पर भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने व दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपस्थित सभी लोगों को स्पीड गवर्नर की जांच, फर्स्ट एड बॉक्स, सुरक्षा संबंधी उपकरण अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन खिड़की की उपलब्धता और अवैध पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाने हिदायत दी गई।



इस दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक, जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग, निरीक्षक कमलेश देवांगन, बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, एएसआई सुदर्शन दुबे, राजकुमार आडिल, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, आरक्षक समरथ मरकाम, नोमलाल साहू, तरूण पटेल, परमेश्वर मण्डावी, सैनिक वेदप्रकाश राजपूत एवं यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments