छत्तीसगढ़ : 👮बस्तर पुलिस की सभी गणेश समितियों एवं शहरवासियों से अपील।

छत्तीसगढ़ : 👮बस्तर पुलिस की सभी गणेश समितियों एवं शहरवासियों से अपील।



🚨आवश्यक सूचना — गणेश विसर्जन 🚨

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  आज गणेश विसर्जन के दौरान सभी नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल नए पुल के निर्धारित विसर्जन स्थल पर ही करें।



🔹 घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अन्य निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों पर किया जा सकता है।

⚠️ पुराना पुल, महादेव घाट एवं खड़क घाट पर विसर्जन के लिए न जाएं। नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इन स्थानों पर जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है।



🕐 संभव हो तो विसर्जन दिन में ही, समय रहते पूरा करें।
इससे शाम के समय होने वाली भीड़, यातायात जाम एवं असुविधा से बचा जा सकेगा और आप भी शाम तक अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे।

🚔 आपका सहयोग — सुरक्षित और सुगम गणेश विसर्जन की कुंजी है।

🙏 सुरक्षित रहें • नियमों का पालन करें • सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments