छत्तीसगढ़ : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर " साइबर जागृति अभियान " के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित।

छत्तीसगढ़ : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर " साइबर जागृति अभियान " के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित।




छत्तीसगढ़ ( बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक रेंज जगदलपुर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे " साइबर जागृति अभियान " के तहत थाना बस्तर, पुलिस द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।



जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सुमित कुमार धोत्रे,रेंज साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के द्वारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में थाना बस्तर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्कूलों में जाकर शिक्षकों से मिलकर शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी सेल्फी लिया गया तथा आनॅलाइन लिंक पर अपलोड किया गया। 



कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों जैसे अननोन फर्जी काॅल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक आदि की जानकारी देते हुए OTP, UPI, PIN, ATM PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी शेयर न करने की अपील किया गया।




कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर सिंह सेंगर निवासी बस्तर व कंवल सिंह ठाकुर निवासी परचनपाल को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

0 Comments