छत्तीसगढ़ : सार्वजनिक स्थान पर 315 बोर ( देशी कट्टा ) लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : सार्वजनिक स्थान पर 315 बोर ( देशी कट्टा ) लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।



यह कारवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे एवं साइबर प्रभारी चंद्रहास सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।



🚨 घटना एवं कार्रवाई :-

सूचना प्राप्त हुई कि लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।



सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची

पुलिस ने आरोपी अजय राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, नया नाका, जगदलपुर को मौके से पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

👮 पुलिस की स्पष्ट कार्रवाई :-

बस्तर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने वाले तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन कर आम नागरिकों को डराने-धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महत्वपूर्ण भूमिका :-
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उनि.: अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर
प्रउनि.: कमलेश प्रजापति, राहुल कुमार यादव, शकुंतला
प्र. आर.: धर्मेंद्र कंवर
आरक्षक: कृष्णा नेताम, मंहगू कश्यप , अमर बेसरा, महेंद्र पटेल, तरुण यादव,
वरुण ठाकुर, तामेश्वर चंद्राकर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे

Post a Comment

0 Comments