छत्तीसगढ़ : बोधघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ 2 नग स्कूटी व 1 आरोपी को किया गिरफ्तार- टीआई, टामेश्वर चौहान।
📌आबकारी एक्ट 34(2) के तहत एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार ,
📌भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 नग स्कूटी को किया गया जप्त
📌एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
📌आरोपी के कब्जे से 23.43लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किमती 15,170रु को किया गया जप्त
📌बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही
📌नाम आरोपी :- मनोहर भुआर्य पिता भीखम उम्र 43 साल निवासी नयामुंडा रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच व बोधघाट पुलिस के द्वारा अवैध रूप से अपने किराना दुकान एवं दुकान के पास रखे दो अलग-अलग स्कूटी की डिक्की में बिक्री हेतु रखे अवैध शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24.09.2026 के रात में मुखबिर सूचना मिला किया नयामुंडा जगदलपुर के मनोहर भुआर्य पिता स्वर्गीय भीखम सिंह भुआर्य उम्र 43 वर्ष के द्वारा अपने किराना दुकान एवं दुकान के पास में रखे स्कूटी क्रमांक CG17LC 8344 एवं स्कूटी क्रमांक CG17 KY 7003 की डिक्की में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर रखकर बिक्री कर रहा है, की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेड करवाई किया गया जिसमे संदेही के दुकान एवं उसके कब्जे की दोनों स्कूटी की तलाशी लेने पर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 23.43 लीटर, कीमती 15170 रुपए तथा 2 स्कूटी कीमती 80,000 रुपये, कुल कीमती 95,170 रुपए को जप्त किया गया है आरोपी को उक्त शराब को रखने व बेचने के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो आरोपी ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया ! आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम 34(2 ) का घटित करना पाए जाने पर उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी मनोहर लाल भूआर्य पूर्व में भी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है!
💥महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी कर्मचारी 💥
थाना प्रभारी
निरीक्षक टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग
उप निरीक्षक अमित सिदार
उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर
प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शकुंतला पैंकरा
सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक अखिलेश नाग
आरक्षक संदीप राणा, रामचंद साहू, कामदेव दर्रो।


0 Comments