उत्तर प्रदेश : चलती ट्रेन में महिला यात्री की जान बचाने वाले " GRP CONSTABLE शिवपूजन चौधरी " को किया गया - सम्मानित।
उत्तर प्रदेश ( रायबरेली ) ओम प्रकाश सिंह । रायबरेली रेलवे प्लैटफॉर्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार होना से महिला यात्री की जान बचाने वाले रायबरेली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के आरक्षक शिवपूजन चौधरी को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
लखनऊ पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने आरक्षक को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसने की स्थिति में पहुंच गई। ड्यूटी कर रहे जीआरपी आरक्षक शिवपूजन चौधरी की नजर महिला पर गई, बिना देर किए दौड़ कर महिला को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया।
आरक्षक की तत्परता और सूझबूझ से महिला यात्री की जान बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें शिवपूजन चौधरी महिला को बचाते हुए दिखाई दिए थे। घटना के बाद इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जमकर सराहना की। आरक्षक के इस साहसिक कार्य को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद राशि इनाम देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी शिवपूजन चौधरी के साहस की प्रशंसा की और कहा कि उनकी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए प्रेरणादायक है।


0 Comments