छत्तीसगढ़ : मोटर सायकल चोरी के अज्ञात आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार- टीआई, संतोष सिंह।
बस्तर जिले में अज्ञात चोर पर लगातार कार्यवाही जारी।
बस्तर थाना क्षेत्र का मामला
प्रार्थी के चोरी गई मोटर सायकल बरामद।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
अपराध क्रमांक 45/2026 धारा- 303(2) बी0एन0एस0।
नाम आरोपी:- अजय कुमार सक्सेना पिता स्व0 विजय सक्सेना उम्र 26 वर्ष जाति कायस्थ निवासी धरमपुरा-01 विकास नगर जगदलपुर थाना सीटी कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर छ0ग0।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 16.07.2026 को प्रार्थी पीलासिंह नाग निवासी कुड़कानार थााना बस्तर, जिला बस्तर छ0ग0 जगदलपुर से वापस आकर अपने काला महेरूम कलर के बजाज प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 17 के0एम0 2833 कीमती लगभग 16,000/-रूपये को अपने घर सामने रखकर सो गया रात्रि लगभग 01.00 बजे शौच लगने से घर के बाहर निकलकर देखा तो मोटर सायकल अपने घर सामने नही था जिसे अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश हेतु मुखबीर तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित आज दिनांक 13.08.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी अजय कुमार सक्सेना पिता स्व0 विजय सक्सेना उम्र 26 वर्ष जाति कायस्थ निवासी धरमपुरा-01 विकास नगर जगदलपुर थाना सीटी कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर छ0ग0 को हिरासत में लेकर घटना के संबन्ध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी करना बताया मोटर सायकल को आरोपी के कब्जे से बरामद कर विधिवत् जप्ती कार्यवाही करते हुये आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. 391 उमेश चंदेल, प्र.आर. 1281 चोवादास गेंदले, आरक्षक 389 अंकित पटनायक, डी0एस0एफ0 आरक्षक 1416 गनीराम कश्यप का विशेष योगदान रहा।



0 Comments