छत्तीसगढ़ : नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।

 

छत्तीसगढ़ : नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।



छत्तीसगढ़ ( छोटेबेठिया-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया ग्राम मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।



जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।



बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं सुभाष चंद्र 2ic प्रभारी सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।



इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित

अभियान के दौरान नक्सल डम्प से :-

भारमार बंदूक-4 नग

भारमार बंदूक बैरल-3 नग

वायरलेस सेट-1नग

बिजली वायर-3 बंडल

जीपीएस-1 नग

सोलर प्लेट छोटा-1 नग

चार्जर-1नग

नक्सल साहित्य व अन्य भारी मात्रा मे नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 24.08.2026 को जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

टीम कंमाडर :-
1.हनुमान मीणा इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी

2.मोहित बंसल उप निरीक्षक बीएसएफ 94 वीं वाहिनी

3 रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर

🚨कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments