छत्तीसगढ़ : तीन किलो. अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : तीन किलो. अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।



आरोपी के कब्जे से कुल 3 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त

अपराध कमांक 123/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

जप्त गांजा की कीमत करीबन 1,50,000/ रूपये।

आरोपी द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जा रहा था।

थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

रजत पिता संतोष कुमार जाति कुर्मी उम्र 23 वर्ष साकिन लालपुर थाना बिल्हौर जिला कानपुर नगर उत्तरप्रदेश

जप्त सामान :-

1. मादक पदार्थ गांजा 1 पैकेट में 3 किलो कीमती 1,50,000/ रूपये

2.एक नग मोबाईल किमती 5000 / रूपये

3.नगदी रकम 500/ रूपये।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।



दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के पीठठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने हेतु बस का इंतजार करते धनपुंजी आरटीओ नाका के पास खड़ा है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम द्वारा आरटीओ नाका की ओर रवाना होकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बस का इंतजार करते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पुछने पर अपना नाम रजत पिता संतोष कुमार साकिन लालपुर थाना बिल्हौर जिला कानपुर नगर उत्तरप्रदेश निवासी होना बताया। 



आरोपी के कब्जे के बैग का तलाशी लेने पर बैग अंदर 1 पैकेट जुमला वजन 3 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती कीमती 1,50,000/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम- निरीक्षक विकेश तिवारी, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सउनि महेन्द्र ठाकुर, प्रआर. भीमेसन बघेल, आरक्षक राधा कृष्ण राय, दशरू राम नाग, विक्रम उराव डीएसएफ आरक्षक कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज वाहन चालक अविनाश मांझी का विशेष योगदान रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments