छत्तीसगढ़ : "साइबर जागृति अभियान" के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक जगदलपुर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत थाना बस्तर, पुलिस द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूलों तथा अन्य जगहों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बस्तर क्षेत्रांतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल इच्छापुर,तथा मिडिल स्कूल इच्छापुर में साइबर जागृति अभियान के तहत छात्र छात्राओं व शिक्षकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीके, व उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 150 तथा मिडिल स्कूल में लगभग 55 विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में युवाओं के साइबर क्राइम के संबंध में प्रश्नों का उत्तर दिया गया, साइबर जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों में युवाओं द्वारा बेहद उत्साह तथा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया।
बस्तर पुलिस आप सभी से अपील करता है कि साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करावें।




0 Comments