छत्तीसगढ़ : नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोपी को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
अपहृत नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद किया गया।
प्रकरण में थाना पखांजूर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ ( पखांजूर - कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पखांजूर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 01.04.2026 को प्रार्थी दीपक सरकार द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में बैठे थे। इसी दौरान उसकी नाबालिग पुत्री अपनी मां को बाथरूम जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं आई।परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। प्रार्थी को संदेह था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में गुम इंसान क्रमांक 14/2026 एवं अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं पतासाजी की गई।
जांच के दौरान अपहृत बालिका एवं संदेही आरोपी मिन्टू मंडल पिता मनोतोष मंडल, उम्र 21 वर्ष, निवासी पीव्ही-41 पुरुषोत्तमनगर, थाना पखांजूर के जिला महोबा, उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम तत्काल उत्तर प्रदेश रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया तथा आरोपी मिन्टू मंडल को पकड़कर थाना पखांजूर लाया गया।
🚨पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने स्वीकार किया गया। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मिन्टू मंडल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


0 Comments