छत्तीसगढ़ : आदतन अपराधी को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ किया-गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : आदतन अपराधी को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ किया-गिरफ्तार।



दलपत सागर के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदतन अपराधी है आरोपी गिरोह के साथ रहता है सक्रिय

2024 में डकैती एवं आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नाम आरोपी :-  सुमित शेट्टी पिता राजा टांगरी, उम्र 22 साल, थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर (छ०ग०)

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दलपत सागर राम मंदिर के सामने धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



           ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में दलपत सागर राम मंदिर के सामने एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी सुमित शेट्टी पिता राजा टांगरी,  22 साल, निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा अपने हाथ में लिए एक धारदार चाकू को चला रहा था तथा आने जाने वालों को धमकी दे रहा था जो आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी आज दिनांक 13.08.26 को आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उनि-  अरुण मरकाम,
सउनि- परिमल दास, भुनेश्वर पांडे 
आरक्षक - वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे

Post a Comment

0 Comments