छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी- गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी- गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  थाना नारायणपुर में एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान वर्ष 2022 में आरोपी बिशनाथ गोटा, निवासी ग्राम बम्हनी, थाना कुकड़ाझोर, जिला नारायणपुर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती को शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।



शिकायत के अनुसार, वर्ष 2026 में आरोपी ने युवती को नारायणपुर बुलाकर अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई।



जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 01 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



नारायणपुर पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments