छत्तीसगढ़ : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर " एक पेड़ माॅं के नाम " का वृक्षारोपण किया गया।



छत्तीसगढ़ : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर " एक पेड़ माॅं के नाम " का वृक्षारोपण किया गया।



उद्देश्य : माँ के प्रति सम्मान और धरती को हरा-भरा बनाना।

 


अपनी माँ के साथ या उनकी याद में एक पौधा लगाएं

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम कंगोली ( डोंगरी पारा ) लोक मान्य तिलक वार्ड नं. 37 धरमपुरा, जगदलपुर में "एक पेड़ माॅं के नाम" पर नीम का पौधा " स्वर्गी श्रीमती तालुका देवी सिंह " के नाम पर वृक्षारोपण किया गया।




'एक पेड़ माँ के नाम’ का सार एक प्रतीकात्मक भाव है- अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। 



पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, प्रतिभागी न केवल अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता को भी संबोधित करते हैं।




"एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस
अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा
बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। 



माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


"एक पेड़ माँ के नाम" का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।



 
इस कार्यक्रम में ममता सिंह, पुष्पा नेताम, मंजू सिंह, अनीता यादव, संगीता सिंह चौहान, ओम प्रकाश सिंह, आस्था सिंह, भूमिका, आयांश सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments