छत्तीसगढ़ : 7 माह से फरार हत्या के प्रयास के 2 आरोपी को बस्तर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार - टीआई, संतोष सिंह।
घटना में प्रयुक्त डंडा मुख्य आरोपी के कब्जे से जप्त।
अपराध क्रमांक 18/2026 धारा- 296,115(2),351(2),109,3(5) BNS
बस्तर थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ी कार्यवाही।
दोनो आरोपीगण घटना घटित कर लगभग 7 माह से फरार थे।
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
नाम आरोपियों :-
1. देवा बघेल पिता सीताराम बघेल जाति धुरवा उम्र 24 वर्ष निवासी बस्तर फरसा पारा थाना बस्तर, जिला-बस्तर छ0ग0।
2. देवनाथ बघेल पिता शोभा राम बघेल जाति भतरा उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तर केरागुड़ा पारा थाना बस्तर, जिला बस्तर छ0ग0।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । प्रार्थी छोटू कश्यप निवासी छापर भानपुरी ने थाना बस्तर में एफ आई आर दर्ज कराया कि उसका भाई आहत सूरज कश्यप पिता दशी कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी छापर भानपुरी के साथ आरोपियों द्वारा इच्छापुर मेला में वाद विवाद झगड़ा लड़ाई किया गया था इसी रंजीश पर दिनांक 30.01.2026 को बस्तर मेला में घटना स्थल भाटीपारा चौक बस्तर में आरोपी देवा बघेल के द्वारा अपने अन्य साथी को बुलाकर आहत सूरज कश्यप के आंख में मिर्ची पाउण्डर डालकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर, पैर में डण्डा से मारपीट करने से गंभीर चोटें आई थी तथा आहत सूरज का साथी उदय को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया गया है सूरज को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिस पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296,115(2),351(2),109,3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध के पश्चात से आरोपीगण फरार थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी देवा बघेल पिता सीताराम बघेल जाति धुरवा उम्र 24 वर्ष निवासी बस्तर फरसा पारा थाना बस्तर, जिला-बस्तर छ0ग0 एवं देवनाथ बघेल पिता शोभा राम बघेल जाति भतरा उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तर केरागुड़ा पारा थाना बस्तर, का लगातार पता तलाश किया जा रहा था आज दिनांक 07.08.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया।


0 Comments