छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने हेतु परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार -टीआई, टामेश्वर चौहान।
आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता, 420 नग को किया गया जप्त
जप्त मादक नशीली टेबलेट की किमत करीबन 1,68, 000रु.
एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
नाम आरोपी :-
1. बादल नाग उर्फ़ टिन्नी पिता अनिल नाग उम्र 20 वर्ष जाति सतनामी निवासी दंतेश्वरी वार्ड बैला बाजार जगदलपुर
जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से (1) अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता 420नग किमती 1,68,000
(2) एक पुराना इस्तेमाली Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल किमती 10,000रूपये
(3) एक हरा काला रंग का पुराना इस्तेमाली स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG 17 k u 6721
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा में रखे झोला के अंदर से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता 420 नग किमती 1,68,000रु, Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल किमती 10,000 रु, स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल किमती 30,000 रु कुल क़ीमत 2,08,000रु मिला नशीली टेबलेट को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 29.08.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 21(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी



0 Comments