छत्तीसगढ़ : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 561 ग्राम गांजा एवं ₹600 नगद के साथ आरोपी- गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 561 ग्राम गांजा एवं ₹600 नगद के साथ आरोपी- गिरफ्तार 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित।

561 ग्राम गांजा एवं ₹600 नगद के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹28,050 का गांजा बरामद।

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई।

छत्तीसगढ़ ( पखांजूर-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पखांजूर पुलिस को गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।



दिनांक 14.08.2026 को थाना पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, निवासी ग्राम संगम, ग्राम संगम बाजार चौक में प्लास्टिक थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ तत्काल बताए गए स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति पीले-कत्थई रंग का प्लास्टिक थैला हाथ में लिए खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, पिता स्व. खितिज विश्वास, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम संगम, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया।


संदेही के कब्जे में रखे प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली में रखा 561 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त ₹600 नगद भी बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹28,050/- है।

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर उसके विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध घटित पाया गया। आरोपी अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🚨गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-

अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, पिता स्व. खितिज विश्वास, उम्र 64 वर्ष निवासी – ग्राम संगम, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर

🚨बरामदगी का विवरण :-

अवैध मादक पदार्थ गांजा – 561 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹28,050/-।

गांजा बिक्री की रकम ₹600/- नगद

🚨पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, PSI पीपल राज कंवर, ASI पुरुषोत्तम ठाकुर, प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र दंवांगन, आरक्षक टिकेश्वर नेताम, आरक्षक पवन सोम एवं आरक्षक जोसेफ बड़ का विशेष योगदान रहा।

📢कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

सूचना देने हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। नागरिकों द्वारा दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Post a Comment

0 Comments