छत्तीसगढ़ : 14.144 kg अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार-टीआई, टामेश्वर चौहान।
बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी।
आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 14.144 kg को किया गया जप्त
जप्त मादक गांजा की किमत करीबन 7,07,000रु.
1आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
नाम आरोपी :-
लखमू नाग पिता झितरु नाग उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कावापाल नाका पारा थाना नानगुर जिला बस्तर छ. ग.
जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से (1) अवैध मादक पदार्थ गांजा 14.144 kg किमती 7,07,200 रु.
(2) एक पुराना इस्तेमाली वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल
(3) एक नीला रंग का पुराना इस्तेमाली स्कूटी क्रमांक CG 17 KX. 3018
(4) नगदी रकम 500 रु कुल किमती 7,42,200 रु.
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 30.08.2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि 30- 35 साल का एक व्यक्ति जो एक नीले रंग के स्कूटी क्रमांक CG 17 KX 3018 में सवार होकर उड़ीसा से नानगुर होते हुए अडावाल रेलवे फाटक की तरफ से जगदलपुर आने के लिये निकला है जो अपने कब्जे में एक सफ़ेद रंग के बोरी अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए अपने स्कूटी से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल अडावाल रेलवे फाटक के पास पहुँच कर MCP कार्यवाही किया गया, MCP कार्यवाही दौरान संदेही वाहन और संदेही व्यक्ति के आने पर रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम लखमू नाग पिता झितरू नाग उम्र 33 साल निवासी ग्राम कावपाल नाका पारा का रहने वाले बताया।
जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा में रखे सफ़ेद बोरी के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा 14.144 kg कीमती 7,07,200 रु. vivo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, नीले रंग के स्कूटी क्रमांक CG 17 KX 3018, कुल क़ीमत 7,42,000 रु. मिला गांजा को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 20(b)ii(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 30.08.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध 20(b)ii(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी



0 Comments