छत्तीसगढ़ : RPF पोस्ट/जगदलपुर द्वारा किया गया सराहनीय कार्य।

छत्तीसगढ़ : RPF पोस्ट/जगदलपुर द्वारा किया गया सराहनीय कार्य।

ट्रेन संख्या 18516 से जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले लगभग 11 वर्षीय गुमशुदा बालक का रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द किया गया।

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 23.07.2026 को धनंजय सिन्हा, TI/कोतवाली/DWZ (LPS) से सूचना प्राप्त हुई कि दंतेवाड़ा का एक गुमशुदा नाबालिग बालक ट्रेन संख्या 18516 से यात्रा कर रहा है। पहचान हेतु बालक का फोटो भी साझा किया गया।



उक्त सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 18516 के 19:44 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1, जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन के समय LSI K. Vanaja Kumari, ASI T.L. Rao एवं LCT Monika ने ट्रेन में जाकर बालक की पहचान कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बादल भास्कर, उम्र लगभग 11 वर्ष, पिता शिव भास्कर, निवासी दंतेवाड़ा बताया।
इसके उपरांत बालक को अग्रिम पूछताछ हेतु RPF पोस्ट/जगदलपुर लाया गया। बालक अपने माता-पिता/अभिभावकों का कोई संपर्क विवरण उपलब्ध नहीं करा सका। 



अतः तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन, जगदलपुर तथा SMR/JDB को आवश्यक सूचना दी गई। लगभग 22:20 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम RPF पोस्ट पहुँची। आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं सत्यापन पूर्ण करने के उपरांत बालक को सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन, जगदलपुर के सुपुर्द किया गया, ताकि नियमानुसार आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे उसके परिजनों से मिलवाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments