छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर के विशाल मेगामार्ट पार्किंग को लेकर विवाद, युवको द्वारा बुजुर्ग गार्ड को घसीट-घसीटकर पीटा गया, पूरी घटना CCTV में कैद...!

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर के विशाल मेगामार्ट पार्किंग को लेकर विवाद, युवको द्वारा बुजुर्ग गार्ड को घसीट-घसीटकर पीटा गया, पूरी घटना CCTV में कैद...!



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर के शहर के विशाल मेगामार्ट में बुधवार रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूत्रों के अनुसार, कार से उतरे कुछ युवकों ने 1 बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।



पार्किंग में तैनात एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड को युवक ने जमीन पर गिराया और फिर घसीट-घसीटकर पीटा। घटना का पूरा घटनाक्रम मेगा मार्ट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में दोषियों पर पुलिस क्या FIR दर्ज करती हैं❓ या फिर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को यही रफा-दफा कर....❓

Post a Comment

0 Comments