उत्तर प्रदेश : राम मंदिर चोरी पर बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, ‘अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, पर्ची खोली तो बड़े मगरमच्छ मुझे ही निपटा देंगे...!’

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर चोरी पर बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, ‘अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, पर्ची खोली तो बड़े मगरमच्छ मुझे ही निपटा देंगे...!’

नाम बताने पर जान को खतरा

उत्तर प्रदेश ( अयोध्या ) ओम प्रकाश सिंह । अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा दावा किया है। इंडोनेशिया में आयोजित एक कथा के दौरान बाबा ने कहा कि वे असली दोषियों को जानते हैं, लेकिन नाम बताने पर उन्हीं की जान को खतरा हो जाएगा।



नाम बताने पर जान को खतरा

धीरेंद्र शास्त्री पर जब लोगों ने सवाल उठाया कि वो राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों का नाम पर्ची निकालकर क्यों नहीं बता रहे तब उन्होंने कहा कि वे इस समय एक बहुत बड़े धर्मसंकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि वो धर्मसंकट में हैं, एक तरफ जहां सच बताने पर उनकी जान को खतरा है, तो दूसरी ओर अगर वे चुप रहते हैं, तो लोग चमत्कारी शक्तियों और उनकी दिव्य पर्ची पर उंगली उठाने लगते हैं।

कानून को बताया मकड़ी का जाल

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जकार्ता में अपनी कथा के दौरान देश की कानून व्यवस्था पर भी तीखा तंज कसा. बेहद आक्रामक और भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, “दुनिया के कुछ देशों को छोड़कर बाकी जगहों पर कानून मकड़ी के जाले जैसा है। भारत का कानून भी कुछ ऐसा ही है, जहां भारी चीज यानी बड़े मगरमच्छ तो जाला तोड़कर निकल जाते हैं और छोटी मछलियां उसमें फंस जाती हैं.” बागेश्वर बाबा ने कथित तौर पर राम मंदिर मामले में अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि एफआईआर और कार्रवाई जरूर हुई है, लेकिन अभी सिर्फ छोटी मछलियां ही हाथ आई हैं, असली बड़े मगरमच्छ अभी भी बाहर घूम रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में एसआईटी (SIT) की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पूरे घोटाले में तत्परता दिखाते हुए अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है हालांकि, जांच एजेंसियों का भी यही मानना है कि इस पूरे खेल में कुछ और बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं

Post a Comment

0 Comments