छत्तीसगढ़ : 241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया," 88 वीं स्थापना दिवस " समारोह।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा दिनांक 27 जूलाई 2026 को सेडवा (बस्तर) स्थित बटालियन मुख्यालय के कैम्प परिसर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
88 वीं स्थापना दिवस समारोह
इस अवसर पर हरविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट - 241 बटालियन ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बल के शहीद जवानों को याद करते हुए शहीदों को माल्यार्पण किया। सैनिक सम्मेलन में जवानों को सम्बोधित करते हुए उन्होने के०रि०पु० बल के इतिहास एवं उपलब्धियों के बारे में जवानों को बताया एवं जवानो के बीच मिष्टान वितरण किया।
स्थापना दिवस समारोह में, हरविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट - 241 बटालियन के साथ संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकरी, निरंजन कुमार निराला, उप-कमाण्डेट, प्रमोद कुमार मीणा, उप-कमाण्डेट एवं श्रीमति निकिता आर. नायडू, वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी और इस वाहिनी के अधिकारी / अधिनस्थ अधिकारीयों एवं जवानो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


0 Comments