छत्तीसगढ़ : बीएसपी से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी प्रकरण में दुर्ग पुलिस के सपड़ में आए भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत 2 बड़े अधिकारी हुए-गिरफ्तार।
अब तक कुल 15 आरोपी पुलिस गिरफ्त में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
आरोपियों क़े द्वारा पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी के लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ चोरी कर अवैध रूप से संग्रहित कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।
अब तक प्रकरण में लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप एवं वाहनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पूर्व में जप्त की जा चुकी है तथा मामले में विवेचना एवं अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
छत्तीसगढ़ ( भिलाई-दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह । ज्ञातव्य हो कि, दुर्ग जिला पुलिस ने बीते दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में संग्रहित मिला।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर एकत्रित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य लौह सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा तथा अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।
घटना का कारण :-
भिलाई स्टील प्लांट से लौह स्क्रैप की चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना।
घटनास्थल :-
ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, ग्राम अकलोरडीह खदानपारा, भिलाई।
आरोपी का नाम 👇
1. हिमांशु भूषण मलिक, "G.M." SMS 3 उम्र 54 वर्ष, निवासी भिलाई।
2. मनोज कुमार देवांगन ENGINEERING ASSOCIATE SMS 3, उम्र 58 वर्ष, रिसाली।
जप्त सामग्री 👇
1. लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।
2. हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।
3. ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।
4. हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।
5. ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।
6. टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।
7. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।
8. जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।
9. हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।
10. चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 5 लोहे की मशीनें।
11. कुल जप्ती मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।



0 Comments