छत्तीसगढ़ : नाबालिग बालक महेंद्र बहादुर (आयु लगभग 11 वर्ष) का आरपीएफ द्वारा रेस्क्यू एवं सुरक्षित सुपुर्दगी।
छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 01.07.2026 को RPF/जयपुर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18447 में एक नाबालिग बालक छूट गया है। सूचना मिलते ही ASI टी. एल. राव, HC 5789 आर.वी.एम. कुमार एवं कांस्टेबल एस.के. राजक, PC/RPF/जगदलपुर के पर्यवेक्षण में, तत्काल जगदलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर उक्त ट्रेन की जांच हेतु पहुंचे।
जांच के दौरान लगभग 11:20 बजे, प्लेटफॉर्म संख्या 3 के नक्तीसेमरा छोर पर उक्त ट्रेन के जनरल कोच से उतरने के बाद लगभग 11 वर्ष का एक नाबालिग बालक मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महेंद्र बहादुर, पिता लाल बहादुर, निवासी जयरपुर, जिला कोरापुट, ओडिशा बताया तथा अपना mobile number उपलब्ध कराया। तत्पश्चात बालक का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे देखभाल, संरक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु RPF पोस्ट, जगदलपुर लाया गया।
इसके उपरांत बालक के पिता से दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने पुत्र को लेने हेतु ट्रेन संख्या 18107 से जगदलपुर आ रहे हैं। इस बीच चाइल्ड हेल्पलाइन, जगदलपुर को भी सूचना दी गई। सूचना पर खुलेश दास पंथ, जिला समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन, जगदलपुर, लगभग 12:20 बजे RPF पोस्ट, जगदलपुर पहुंचे। सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत, उक्त नाबालिग बालक को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार सुरक्षित अभिरक्षा, देखभाल एवं आवश्यक आगे की कार्रवाई हेतु विधिवत प्राप्ति रसीद के साथ उनके सुपुर्द कर दिया गया।



0 Comments