छत्तीसगढ़ : दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
घटना कारित करने के बाद दोनों आरोपिगण हो गये थे फरार।
घटना की सूचना थाना को मिलते ही दोनो आरोपियों को पतासाजी कर किया गया गिरफ्तार।
दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश कर भेजा जाएगा जेल।
मामले का संक्षिप्त विवरण ओर प्रकार है कि दिनांक 03/06/2026 को प्रार्थिया B ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बेटी पीड़िता A को घटना दिनांक समय क़ो आरोपिगण 1. मड़कम हिंगा उर्फ़ मड़कम अर्जुन निवासी जग्गावरम थाना भेज्जी 2. राहुल सोड़ी उर्फ़ रुपेश सोड़ी निवासी सुकमा ने प्यार और शादी झांसा देकर दोनों ने अलग अलग समय में कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये जिससे पीड़िता A गर्भवती हो गई है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 64(2),(ड ), बीएनएस, 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना गादीरास पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता के चलते एवं एसडीओपी सुकमा तिलकवार के पर्यवेक्षण तथा आवश्यक दिशा निर्देश में उक्त दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण किया जाकर दोनों आरोपियों को माननीय एफटीसी न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया जा रहा है।
महिला संबंधी अपराध होने के कारण प्रार्थी एवं पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
जिला सुकमा पुलिस महिला सुरक्षा एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्यवाही में निरी. पदमा जगत, निरी. बीरेंद्र सिंह, उपनिरी. छबिराम नरेटी,थाना गादीरास स्टॉफ व साइबर सेल सुकमा का विशेष योगदान रहा।



0 Comments