छत्तीसगढ़ : झपटमारी की घटना का चंद घंटों में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : झपटमारी की घटना का चंद घंटों में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।



झपटमारी की घटना में संलिप्त एक आरोपी को दुर्गुकोन्दल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डिजायर कार बरामद।

गिरफ्तार आरोपी :-
आशीष भट्टाचार्य,पिता – मनोज भट्टाचार्य,उम्र – 26 वर्ष ,निवासी – अंतागढ़, थाना अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर,हाल मुकाम – भाठागांव, रायपुर

छत्तीसगढ़ ( दुर्गकोन्दल-भानुप्रतापपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई निवासी ग्राम घोटिया अपने खेत विक्रमगंज से कार्य कर घर लौट रही थीं। भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक एवं एक युवती सवार थे।



कार से उतरे एक युवक ने बातचीत करने के बहाने प्रार्थिया के गले में पहनी हुई माला को सोने की माला समझकर झपट लिया तथा अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोन्दल में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 304 एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही :-
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। जांच के दौरान आरोपी आशीष भट्टाचार्य रायपुर स्थित अपने निवास पर मिला। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।

बरामदगी :-
घटना में प्रयुक्त मारुति डिजायर कार क्रमांक CG-04-QM-7181 बरामद।
बरामद वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
निरीक्षक प्रहलाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र बुंदेला, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र गेंडरे, आरक्षक अवधराम नाग (थाना दुर्गुकोन्दल), पीएसआई फलितराम, सहायक उपनिरीक्षक सुष्मिता सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रेम झां, प्रधान आरक्षक विजय कटकवार एवं आरक्षक टोमन साहू (थाना भानुप्रतापपुर) का विशेष योगदान रहा।

कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस की अपराध सूचना हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments