छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वाहिनी का 41वाँ स्थापना मनाया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । एस.अरुल कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप-महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर के निर्देशन में जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 80 वीं वाहिनी के नेतृत्व में दिनांक 01/06/2026 को 80 वीं वाहिनी का 41 वॉ स्थापना दिवस का आयोजन वाहिनी मुख्यालय जगदलपुर में बडे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में माल्यार्पण तथा अधिकारियों एवं जवानों द्वारा पूजा–अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात कमांडेंट एवं सभी जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया गया। शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित के उपरांत कमांडेंट द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कमांडेंट ने बटालियन द्वारा प्राप्त विभिन्न उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इन उपलब्धियों से बटालियन एवं बल का गौरव बढ़ा है। तत्पश्चात जवानों की कल्याणकारी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया और उसका निदान किया गया। साथ ही जवानों को राष्ट्र रक्षा, सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।
सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एस. अरुल कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप–महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों को 41 वॉ स्थापना दिवस में किये गये कार्यक्रमों मे प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके मनोबल को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कमांडेंट द्वारा बटालियन में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कार्मिकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित के उपरांत कमांडेंट द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कमांडेंट ने बटालियन द्वारा प्राप्त विभिन्न उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इन उपलब्धियों से बटालियन एवं बल का गौरव बढ़ा है। तत्पश्चात जवानों की कल्याणकारी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया और उसका निदान किया गया। साथ ही जवानों को राष्ट्र रक्षा, सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।
सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एस. अरुल कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप–महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों को 41 वॉ स्थापना दिवस में किये गये कार्यक्रमों मे प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके मनोबल को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कमांडेंट द्वारा बटालियन में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कार्मिकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
साथ ही वाहिनी के 41 वॉ स्थापना दिवस में बड़ों खाने में डीआईजी एवं कमांडेंट ने अधिकारियों एवं जवानों के साथ सहभागिता कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दिया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर जवानों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर रेंज जगदलपुर व 80 वीं वाहिनी के अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, मनिष सक्सेना, उप–कमाण्डेन्ट, ओम कुमार गुप्ता, बेनु बाबु स०कमा०, अधिनस्थ अधिकारीयों व जवानों ने बडे हर्षोल्लास के साथ भाग लिये।



0 Comments