छत्तीसगढ़ : 31.880 Kg. अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार-टीआई, संतोष सिंह।
आरोपी के कब्जे से 31.880 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
जप्त गांजा की कीमत करीबन 14,94,000/ रूपये।
अपराध कमांक 93/2026 धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट
आरोपियो द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से हरियाणा ले जा रहे थे।
थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
1-हरिओम पांचाल पिता नफ्फेसिंह जाति लोहार उम्र 34 वर्ष निवासी बुढ़ाबाबा बस्ती वार्ड नंबर 31 भिवानी रोड जिन्द चौकी रोहतक रोड थाना सदर जिला जिन्द हरियाणा
2- संदीप पांचाल पिता राजवीर जाति लोहार उम्र 37 वर्ष निवासी भिवानी रोड बायपास वार्ड नंबर 31 जिन्द चौकी रोहतक रोड थाना सदर जिला जिन्द हरियाणा
जप्त सामान :-
1- मादक पदार्थ गांजा 6 पैकेट में भरा कुल 31.880 कि.ग्रा. कीमती 14,94,000/रूपये।
2-एक नग पुराना मोबाईल फोन कीमती 1000 / रूपये
3-नगदी रकम 490/ रूपये
छत्तीसगढ़ ( नगरनार-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 27.06.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अपने संयुक्त अधिपत्य के आर्मी कैमोफ्लाईज कलर के 2 पिठ्ठु बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास एनएच 63 रोड किनारे खड़े है जो उड़ीसा से जगदलपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे है कि सुचना पर हमराह पुलिस स्टाप के साथ धनपुंजी आरटीओ नाका के पास एनएच 63 की ओर रवाना होकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ दो व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिये का मिला जो अपने संयुक्त अधिपत्य में आर्मी कैमोफ्लाईज कलर के दो पिठ्ठु बैग रखा था। नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 1. हरिओम पांचाल पिता नफ्फेसिंह निवासी भिवानी रोड जिन्द चौकी रोहतक रोड थाना सदर जिला जिन्द हरियाणा 2. संदीप पांचाल पिता राजवीर निवासी भिवानी रोड जिन्द चौकी रोहतक रोड थाना सदर जिला जिन्द हरियाणा का रहने वाला बताये दोनो आरोपियो के संयुक्त कब्जे के आर्मी कैमोफ्लाईज कलर के दोनो बैंगो का तलाशी लेने कुल 6 पैकेट जुमला वजन 31.880 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 14,94,000/ रूपये, एक नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 490/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार कर खिलाफ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक वेदप्रकाश देखमुख, यशवंत ध्रुव, दशरू नाग, नरेश कश्यप, बलराम कश्यप, का विशेष योगदान रहा हैं।


0 Comments