छत्तीसगढ़ : टेकला जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं 24 लाख रू.- बरामद।
तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद बरामद
छत्तीसगढ़ ( ओरछा - नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना ओरछा के टेकला जंगल-पहाड़ी से हथियारों का बड़ा डंप एवं थाना छोटेडोंगर के टोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद बरामद, नक्सलियों के छिपाए संसाधनों को सुरक्षा बलों ने किया रिकवर।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना ओरछा एवं थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में संचालित दो अलग-अलग सर्च अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
टेकला जंगल-पहाड़ी में हथियार डंप बरामद :-
थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत टेकला जंगल-पहाड़ी में संचालित सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर डम्प कर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, संचार उपकरण एवं अन्य सामग्री को बरामद किया। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार संचालित सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप उक्त डम्प को खोजकर सफलतापूर्वक रिकवर किया गया।
बरामद सामग्री :
1. इंसास रायफल – 1 नग
2. इंसास मैगजीन – 2 नग
3. इंसास के जिंदा राउंड – 21 नग
4. एसएलआर रायफल – 2 नग
5. एसएलआर मैगजीन – 4 नग
6. एसएलआर के जिंदा राउंड – 63 नग
7. .303 रायफल – 2 नग
8. .303 मैगजीन – 2 नग
9. .303 के जिंदा राउंड – 65 नग
10. 30-OC बंदूक – 2 नग
11. 30-OC मैगजीन – 9 नग
12. 30-OC के जिंदा राउंड – 36 नग
13. बीजीएल लॉन्चर – 1 नग
14. सिंगल शॉट बंदूक – 1 नग
15. डेटोनेटर – 3 नग
16. बायोफेंग स्कैनर – 2 नग
17. 31 बंदूक के राउंड – 50 नग
18. 6.7 एमएम के जिंदा राउंड – 28 नग
तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद बरामद
एक अन्य कार्रवाई में थाना छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत टोयामेटा जंगल-पहाड़ी में संचालित सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर डम्प कर रखी गई ₹24,00,000/- (चौबीस लाख रुपये) नकद राशि बरामद की। लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान उक्त नकदी को सफलतापूर्वक रिकवर किया गया।
उक्त दोनों कार्यवाहियाँ सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे निरंतर सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियानों का परिणाम हैं। थाना ओरछा के टेकला जंगल-पहाड़ी से हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया गया, जबकि 25 जून 2026 को थाना छोटेडोंगर के टोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद बरामद कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं आर्थिक संसाधनों को सफलतापूर्वक रिकवर किया।
नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान संचालित कर नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य संसाधनों की खोज एवं बरामदगी की कार्रवाई निरंतर जारी है। जिले में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
नारायणपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में सहयोग प्रदान करें।



0 Comments