छत्तीसगढ़ : नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध।

छत्तीसगढ़ ( आमाबेड़ा-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना आमाबेडा क्षेत्र की पीड़िता के साथ आरोपी सकुनलाल पोयाम द्वारा एक वर्ष पूर्व पीड़िता को अपने प्रेम जाल मे फांस कर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जाता रहा। जिसके संबंध में आमाबेड़ा पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर धारा 64, 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत  विवेचना की जा रही थी।



 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ आशीष बंझोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमाबेडा विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।




पुलिस टीम द्वारा ग्राम तोरण्ड थाना बडेडोंगर जिला कोण्डागांव में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर थाना आमाबेडा में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 64, 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
सकुनलाल पोयाम पिता कुमदेव ऊर्फ रसूल पोयाम उम्र 21 वर्ष ग्राम तोरण्ड थाना बडेडोंगर जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

पुलिस टीम का विवरण
थाना प्रभारी थाना आमाबेडा निरीक्षक विनोद कुमार साहू उप निरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक दिलीप कचलाम, उत्तम कुमार ठाकुर, अमर सिंह नेताम प्रदीप निषाद एवं कृष्णा सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Post a Comment

0 Comments