छत्तीसगढ़ : जहर सेवन कर अचेत हुए युवक को डायल-112 ने पहुंचाया -अस्पताल।

छत्तीसगढ़ : जहर सेवन कर अचेत हुए युवक को डायल-112 ने पहुंचाया -अस्पताल।

रात्रि में प्राप्त सूचना पर ईआरवी-1 की त्वरित कार्यवाही

समय पर उपचार मिलने से सुरक्षित हुई युवक की जान

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  नारायणपुर पुलिस की डायल-112 सेवा द्वारा रात्रिकालीन आपात स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए एक युवक को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।



दिनांक 12.06.2026 को रात्रि लगभग 02:48 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव कुढ़ापारा में एक युवक द्वारा जहर सेवन कर लिया गया है तथा उसकी स्थिति गंभीर है। सूचना प्राप्त होते ही ईआरवी-1 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित अपने वाहन में लेकर तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया गया तथा भर्ती कराकर आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। डायल-112 की तत्परता एवं त्वरित रिस्पॉन्स के कारण पीड़ित को समय पर उपचार मिल सका।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चौबीसों घंटे कार्यरत है। उक्त कार्यवाही डायल-112 की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) ने डायल-112 टीम की सराहना करते हुए कहा कि

“किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर तत्पर है।”

Post a Comment

0 Comments