छत्तीसगढ़ : 11,19000/- रूपये, की चोरी के मामले में 5 आरोपीयों को पुलिस द्वारा किया गया - गिरफ्तार।
मामला थाना लोहण्डीगुड़ा के तारागांव तथा थाना परपा ग्राम धरमाउर का
चोरी के घटना को अंजमा देने वाला आरोपी थाना लोहण्डीगुड़ा के गिरफ्त में
(1)जप्त संपत्ति- सोने-चांदी के आभूषण व सोने-चांदी के गलाये डले कुल कीमती 11,19000/- रूपये ,नगदी रकम 5000/- रु
(2) एक बिना नंबर का पल्सर मोटर सायकल काले रंग का
नाम आरोपी -
(1) कृष्णा सेट्ठी पिता कोलंची सेट्ठी उम्र 29 वर्ष जाति स्वीपार निवासी वार्ड क्रमांक 12 शिव मंदिर के पास गीदम जिला दन्तेवाड़ा
(2) अविनाश स्वामी पिता ऐ कुमार उम्र 26 वर्ष जाति स्वीपर निवासी बस स्टेण्ड वार्ड नंबर 05 भट्ठी पारा दन्तेवाड़ा जिला दन्तेवाड़ा
(3) रूद्रांचल ठाकुर पिता स्व. विजेन्द्र ठाकुर उम्र 29 वर्ष जाति धाकड़ निवासी तारागांव खास पारा थाना लोहण्डीगुड़ा जिला बस्तर,
(4) अजय व्यापारी पिता स्व.राम कृष्णा व्यापारी निवासी हाउरनार हाई स्कूल मैदान के पास गीदम जिला दन्तेवाड़ा
(5) संतोष सोनी पिता स्व. भास्कर सोनी उम्र 43 वर्ष जाति सोनार निवासी मिनी माता वार्ड 06 गीदम पीडब्ल्यू पारा जिला दन्तेवाड़ा
छत्तीसगढ़ ( लोहण्डीगुड़ा - बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना लोहण्डीगुड़ा के ग्राम तारागांव तथा थाना परपा ग्राम धरमाउर के सुने मकान के अंदर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि प्रार्थीया भगवती सरकार एवं उसके पति सदानंद सरकार उम्र 32 वर्ष निवासी तारागांव जिला बस्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.06.2026 के दरम्यिानी रात रात्रि में सुने मकान में ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर घर मे रखे सोने एवं चांदी के ज़ेवर और नगदी रकम चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
जिस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहण्डीगुडा/केशलूर लक्ष्मण पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लोहण्डीगुड़ा निरीक्षक रवि बेगा एवं थाना प्रभारी परपा मो तारिक़ के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा तुरंत सूचना के आधार पर घटना स्थल व आस पास का सी.सी.टी.व्ही फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही रूद्रांचल ठाकुर पिता स्व. विजेन्द्र ठाकुर उम्र 29 वर्ष जाति धाकड़ निवासी तारागांव खास पारा थाना लोहण्डीगुड़ा जिला बस्तर (छ.ग.) को हिरासात में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मैं अपने साथी कृष्णा शेट्टी एवं अविनाश स्वामी के साथ मिलकर चोरी करने के इरादे से थाना लोहण्डीगुड़ा के तारागांव तथा थाना परपा ग्राम धरमाउर के सुने मकान में ताला तोड़कर कर चोरी किये हैं एवं अपने परिचित अजय व्यापारी के जरिये चुराए गए सोना एवं चांदी के आभूषण को अपने जान पहचान के गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेच दिये बताने पर आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषणों व सोने-चांदी के गलाये डले कुल कीमती 11,19000/- रु, नगदी रकम 5000/- रु तथा एक बिना नंबर का पल्सर मोटर सायकल काले रंग का को बरामद कर आरोपियो को विधिवत दिनाक 22/06/2024 को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
1. निरीक्षक रवि बेगा, निरीक्षक मो तारिक़
2. उप निरीक्षक अमीत सिदार, प्र.उप निरीक्षक अमीर सिंह
3. प्र.आर. 473 जोगी लाल बुड़ेक, प्र आर 662 लवन पानिग्राही, प्र. आर. 223 बन्धु राम बघेल
4. आर. साधुराम कश्यप, रमेश मरावी, धरमू बघेल, डमरू बघेल लिकेश ठाकुर, हेमन्त कश्यप
5. डीएसएफ आर. सुलधर बघेल,मन्नु राम कश्यप, सहा. आर. निलधर बघेल


0 Comments