छत्तीसगढ़ : ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 1नग प्रेशर कुकर IED बरामद।

छत्तीसगढ़ : ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 1नग प्रेशर कुकर IED बरामद।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए IED बरामद।

जिला पुलिस,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।

छत्तीसगढ़ ( कोयलीबेड़ा-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह ।  सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रणधीर सिंह गिल सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।



इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 1नग प्रेशर कुकर IED लगभग 3 कि० ग्रा० बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।



घटना का संक्षिप्त विवरण :-
आज दिनांक 06.06.2026 को थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 1नग प्रेशर कुकर IED लगभग 3 कि०ग्रा० बरामद किया गया।

बीडीएस टीम द्वारा मौके मे बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया

टीम  कंमाडर :-
1.जगपाल एसी बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
2.निर्मल जांगड़े निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा
3.जगदीश प्रसाद इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
4 महेंद्र सिंह उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
5.सौरभ यादव उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
6.नवीन प्रकाश सिंह उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी

कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments