छत्तीसगढ़ : ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ पोस्ट/जगदलपुर द्वारा किया गया- सराहनीय कार्य।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । SCNL/WAT से रेल मदद शिकायत संदर्भ संख्या 2026053106138 प्राप्त हुई, जिसमें एक वास्तविक यात्री द्वारा ट्रेन संख्या 18447 के कोच संख्या A1-17 में अपना बैग छूट जाने तथा उसे जगदलपुर स्टेशन पर प्राप्त करने हेतु सहायता मांगी गई थी।
उक्त शिकायत के आधार पर SI K. Vanaja Kumari एवं HC R.V.M. Kumar द्वारा कोच संख्या A1-17 की जांच की गई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया बैग बरामद हुआ। शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संपर्क कर बैग की पुष्टि कराई गई तथा उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट/जगदलपुर आकर बैग प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया। तत्पश्चात बरामद बैग को सुरक्षित अभिरक्षा में TA ड्यूटी, जगदलपुर में रखा गया।
दिनांक 31.05.2026 को लगभग 15:30 बजे, एक व्यक्ति दुर्गा चरण हेम्ब्रम, उम्र 58 वर्ष, पुत्र स्व. शंखा हेम्ब्रम, निवासी बेलपोसी, जिला मयूरभंज (ओडिशा), आरपीएफ पोस्ट/जगदलपुर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि दिनांक 30.05.2026 को वे अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या 18447 से भुवनेश्वर से कोरापुट (KRPU) यात्रा कर रहे थे। उनका PNR संख्या 6304321221 था। कोरापुट स्टेशन पर जल्दबाजी में उतरते समय वे अपना काले रंग का पिट्ठू बैग ट्रेन में ही भूल गए थे। बाद में उन्होंने सहायता हेतु 139 पर शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय पश्चात उन्हें आरपीएफ पोस्ट/जगदलपुर से फोन प्राप्त हुआ और बैग प्राप्त करने हेतु जगदलपुर आने के लिए कहा गया।
यात्री द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के उपरांत विधिवत सत्यापन एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उक्त बैग में लगभग ₹20,000 नकद, एक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ATM कार्ड, नए कपड़े तथा दवाइयाँ आदि सामान पाया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/- थी।
संपूर्ण सत्यापन के पश्चात उक्त बैग एवं उसमें रखा समस्त सामान सही-सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया। यात्री ने आरपीएफ द्वारा प्रदर्शित तत्परता, ईमानदारी एवं मानवता की भावना के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।



0 Comments