छत्तीसगढ़ : साप्ताहिक मुर्गा बाजार में खुड़खुड़ी खेलने वाले 3 व्यक्ति पर पुलिस की कार्यवाही... 48,150/-₹ जप्त।
अपराध क्रमांक 35/2026 धारा- 03(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
छत्तीसगढ़ ( बालेंगा-बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना बस्तर क्षेत्रांर्गत ग्राम बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार स्थल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर खुड़खुड़ी नाम जुआ खेलने की लगातार सूचना मिल रही थी पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में दिनांक 29.05.2026 को थाना बस्तर एवं सायबर क्राईम टीम जगदलपुर के साथ टीम बनाकर ग्राम बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार स्थल रवाना हुये पहुंचकर घेराबंदी किया जो पुलिस पार्टी को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति भाग गये जिसमें से 3 व्यक्ति पकड़े गये जिससे नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1. डमरू सेठिया पिता दुर्जन सेठिया उम्र 38 वर्ष जाति सुण्डी निवासी भोण्ड बड़ेपारा थाना बस्तर, जिला बस्तर छ0ग0 2. महेन्द्र बघेल उर्फ बिल्लू पिता स्व0 बृजभुवन बघेल उम्र 35 वर्ष जाति गांड़ा निवासी बस्तर भाटीपारा थाना बस्तर, जिला-बस्तर छ0ग0 3. खीरकुमार नाग पिता अनिल कुमार नाग उम्र 32 वर्ष जाति माहरा निवासी एर्राकोट नयापारा थाना परपा, जिला-बस्तर छ0ग0 का रहने वाले बताये जिसके संयुक्त कब्जे से खुड़खुड़ी खिलाने की सामाग्री एवं नगदी रकम 48,150/-रूपये जप्तकर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना बस्तर से निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अरूण मरकाम, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक 490 कृष्ण कुमार मरावी, प्रधान आरक्षक 523 विनोद चांदले, प्रधान आरक्षक 154 धर्मेन्द्र कंवर, प्रधान आरक्षक 1281 चोवादास गेंदले, आरक्षक 132 महेन्द्र कुमार पटेल, आरक्षक 801 कृष्ण कुमार नेताम, आरक्षक 1322 मंहगु राम, आरक्षक 469 धनेश्वर यादव, आरक्षक 547 अमर सिंह बेसरा, आरक्षक 694 तरूण कुमार यादव, डी.एस.एफ. आरक्षक 4051 निरंजन वैध एवं सैनिक 81 बजनाथ सोरी का विशेष योगदान रहा।


0 Comments