छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चिन्नाकोडेपाल कैम्प में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चिन्नाकोडेपाल कैम्प में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।



छत्तीसगढ़ ( चिन्नाकोडेपाल-बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंहएस. अरुल कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर के निर्देशन में बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बीजापुर की उपस्थिति में जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 80 वीं वाहिनी के नेतृत्व में अति घोर नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र चिन्नाकोडेपाल (बीजापुर) में तैनात् ए / 80 वीं वाहिनी में सिविक एक्सन प्रोग्राम 2025-26 का आयोजन किया गया।



इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के तहत चिन्नाकोडेपाल एवं आस-पास के ग्रामीणों को सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया। स्कुली बच्चों के लिये स्कुल बैग, लेखन, खेलकूद सामग्री एवं आमजनों के लिये, ब्लैंकेट, स्टील मटका, सोलर लैम्प, साड़ी, हवाई चप्पल, खेल सामग्री जैसे - वॉलीवॉल, वॉलीवॉल नेट, कैरम बोर्ड ईत्यादि वितरण किया गया।



इस कार्यक्रम में ग्राम चिन्नाकोडेपाल, चिन्नाकवाली, पेदाकवाली, रालापाल, चिन्तनपल्ली, मुरकिनार के लगभग 600-650 ग्रामीणों एवं आंगनवाडी एवं स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया एवं सभी ग्राम वासियों को मध्यान्तर भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिससे ग्रामीणों ने सी.आर.पी.एफ के इस कार्य की सराहना की साथ ही फोर्स एवं आम जनता के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद कायम किया गया।



इस अवसर पर एस. अरुल कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 वीं वाहिनी द्वारा चलाये जला रहे इस सिविक एक्सन कार्यक्रम का मकसद सुरक्षा बल एवं आम ग्रामीण जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ना है।




उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीण जनता एवं स्कूली बच्चों की आवश्यकता का सामान वितरण आज किया गया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा।



इस अवसर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी अमित कुमार, कमाण्डेन्ट 153 बटा0 पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसूद आलम, देवेश कुमार मिश्रा, कुलदीप सिंह,उप-कमाण्डेन्ट, अमित कुमार श्रीवास्तव, स०कमा०, समवाय आधिकारी, ए/80 वीं वाहिनी चिन्नाकोडेपाल, अधिनस्थ अधिकारी, जवान, पुलिस स्टेशन मोदकपाल के थाना प्रभारी आकाश मसीह, चिन्नाकोडेपाल सरपंच श्रीमति संगीता यालम एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments