उत्तर प्रदेश : खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ " शिव प्रसाद " धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
उत्तर प्रदेश ( मोहनगंज -अमेठी ) ओम प्रकाश सिंह । अमेठी में अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ शिव प्रसाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
आज सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
घटना मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे घिसई लीही गांव की बताई जा रही है।


0 Comments