छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने "विशेष स्वच्छता अभियान 2025 कार्यक्रम मनाया "...!
छत्तीसगढ़ ( बस्तर -जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहिनी एस. अरुल कुमार, आई.पी.एस. पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कार्यालय जगदलपुर के मार्गदर्शन में एवं कमाण्डेन्ट, जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष स्वच्छ भारत अभियान 2025 कार्यक्रम के तहत जगदलपुर के दलपत सागर में विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें दलपत सागर स्थान को साफ - सफाई किया गया। इस अभियान की प्रारंभ 02 अक्टूबर 2025 से किया गया गया था इसी क्रम में यह अभियान को चलाया गया। विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों ने जगदलपुर के दलपत सागर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तगर्त दलपत सागर स्थल में साफ सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया ताकि आम जनता मे स्वच्छता की भावना को जागृत किया जा सके। विशेष स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आभियान है जिसका मुख्य उदेश्य भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और सुन्दर बनाना है।




0 Comments