छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने "विशेष स्वच्छता" अभियान 2025 कार्यक्रम मनाया।
छत्तीसगढ़( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहिनी एस. अरुल कुमार, आई.पी.एस. पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कार्यालय जगदलपुर के मार्गदर्शन
में एवं कमाण्डेन्ट, जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष स्वच्छ भारत अभियान 2025 कार्यक्रम के तहत चित्रकुट जलप्रपात दर्शनीय स्थान में विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें चित्रकुट जलप्रपात दर्शनीय स्थान को साफ - सफाई किया गया।
इस अभियान की प्रारंभ 2 अक्टूबर 2025 से किया गया गया था इसी क्रम में यह अभियान को चलाया गया। विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कार्यालय जगदलपुर अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों ने चित्रकुट में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तगर्त चित्रकूट पर्यटन स्थल में साफ सफाई अभियान का
कार्यक्रम किया गया ताकि आम जनता मे स्वच्छता की भावना को जागृत किया जा सके। विशेष स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आभियान है जिसका मुख्य उदेश्य भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और
सुन्दर बनाना है।
इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट द्वारा जवानों को स्वच्छता की महत्वता के बारें में बृहद् जानकारी साझा कर जागरुक किया गया, समस्त नागरिकों को खुले में शौच को रोकने, स्वच्छता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया जिससे हम अपने घर,गाँव,शहर, मोहल्ला एवं देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुन्दर बनाने में सदैव तत्पर रहेंगें एवं देश के हर नागरिक को प्रति वर्ष 100 घंटे श्रमदान के लिये प्रेरित करेगें, जिससे हमारा भारत स्वच्छ, एवं सुन्दर बन सके।
स्वच्छता अभियान पर दिनेश कुमार सिंह, सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ,० उत्पल गागोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसुद आलम, अमरजीत कुमार गुप्ता, उप०कमा0, वेंकट विकास, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, ऐनटोनी एन, सहा0कमा०, अधिनस्थ जअधिकारी व जवानों ने इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक किया गया।




0 Comments