छत्तीसगढ़ : 33 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 20 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़ : 33 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 20 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।



पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 1 हार्डकोर महिला नक्सली सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में एसीएम 1, पार्टी सदस्य 4 एवं अन्य 16 अग्र संगठन में सक्रिय सदस्यों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित नक्सली में 9 महिला सहित 11 पुरूष नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित 2 नक्सली पर 8-8 लाख, 1 नक्सली पर 5 लाख, 4 नक्सली पर 2-2 लाख एवं 4 नक्सलियों पर 1-1 लाख कुल 33 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, इंटेरोगेशन सेल, आसूचना शाखा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा, सुकमा , सीआरपीएफ 111,  212, 217, 218, 226 वाहिनी एवं कोबरा 203 वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।



छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 9 महिला सहित 20 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.09.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में राजेश कुमार पांडेय, उप पुलिस महानिरीक्षक सी आरपीएफ, रेंज  कोंटा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 212 वाहिनी सीआरपीएफ, विजय शंकर कमांडेंट, 217 बाहिनी सीआरपीएफ, सुरेश सिंह पायल द्वितीय कमान अधिकारी डीआईजी ऑफिस सुकमा, बीरेंद्र कुमार, खंतवाल, द्वितीय कमान अधिकारी226 वाहिनी सीआरपीएफ, गंगवाने कैलाश संभाजी, द्वितीय कमान अधिकारी, अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा एवं आशीष सिंह, सहायक कमांडेंट 218 वाहिनी सीआरपीएफके समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।



🔴 आत्मसमर्पण किये नक्सली सदस्यों की सूची निम्नानुसार है:-

(1) शर्मिला उर्फ उईका भीमे पिता हड़मा ( पीएलजीए बटालियन नंबर 1, कंपनी नंबर 2, प्लाटून नंबर 1 सेक्शन ‘‘ए‘‘ पार्टी सदस्या (ईनाम 8 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिस्सीगुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि :-

वर्ष 2016 से 2018 तक ग्राम मिस्सीगुड़ा बाल संघम सदस्या।

वर्ष 2019 से 2022 तक संगठन छोड़कर घर पर निवासरत थी।

वर्ष 2023 माह सितम्बर से 2025 माह जुलाई तक इंद्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 32 की पार्टी सदस्या, धारित शस्त्र-12 बोर।

(2) ताती कोसी उर्फ परमिला पिता आयता ( पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नम्बर 2 हेड क्वाटर पार्टी सदस्या (ईनाम 8 लाख) )  उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी गंगराजपाड़ (मेहता) थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2024 माह दिसम्बर से 2025 माह अगस्त जुलाई तक पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नम्बर 2 हेड क्वाटर पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र 12 बोर।

(3) मुचाकी हिड़मा उर्फ बुयूर पिता स्व. हिरमा ( दक्षिण बस्तर डिवीजन टी0 डी0 टीम (टेक्निकल टीम) कमाण्डर/एसीएम, (ईनाम 5 लाख)  उम्र लगभग 54 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुचाकीपारा भण्डारपदर थाना भेजी जिला सुकमा (छ0ग0)।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 1997 से 2001 तक भण्डारपदर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य। वर्ष 2002 से 2016 तक भण्डारपदर आरपीसी मिलिशिया इनचीफ, धारित हथियार-देशी कट्टा।

वर्ष 2017 से 2020 माह दिसम्बर तक दक्षिण बस्तर डिवीजन टी0डी0 टीम पार्टी सदस्य, धारित हथियार 303 रायफल (वर्ष 2020 माह दिसम्बर में दक्षिण बस्तर टी0डी0 टीम पार्टी सदस्य से एसीएम के पद पर पदोन्नति किया गया)।

वर्ष 2021 से अब तक दक्षिण बस्तर डिवीजन टी0डी0 टीम कमाण्डर/एसीएम, धारित हथियार -.303 रायफल।

(4) मड़कम/ताती देवे पति ताती कोसा (मेहता आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष ईनाम 2 लाख)  उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि :-

वर्ष 2018 से 2022 तक मेहता आरपीसी सीएनएम सदस्या। वर्ष 2023 से अब तक मेहता आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष।

(5) मडकम कोसी पिता हड़मा  (प्लाटून नम्बर 8 की पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख) निवासी कोमलपाड़ थाना किस्टाराम जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि :-

वर्ष 2020 माह अक्टूबर से 2020 माह दिसम्बर तक कोमलपाड़ पंचायत सीएनएम सदस्या।

वर्ष 2021 माह जनवरी से 2022 से सितम्बर तक टेटेमडगू आरपीसी मिलिशिया सदस्या।

वर्ष 2022 माह अक्टूबर से 2022 माह दिसम्बर तक किस्टाराम एरिया कमेटी पार्टी सदस्या। वर्ष 2023 माह जनवरी से अब तक प्लाटून नंबर 8 की पार्टी सदस्या।

(6) माड़वी गंगा पिता सोमा ( प्लाटून नम्बर 8 की पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2013 से 2014 तक ग्राम सल्लातोंग बाल संघम सदस्य। वर्ष 2015 से 2016 तक साकलेर आरपीसी सीएनएम सदस्य।

वर्ष 2017 से 2018 तक साकलेर आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

वर्ष 2019 से 2020 तक किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि टीम सदस्य।

वर्ष 2021 माह जनवरी से 2024 माह दिसम्बर तक प्लाटून 8 का पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र 303 रायफल। (प्लाटून 8 का इंचार्ज/डीव्हीसीएम दूधी मासा का गार्ड सदस्य वर्ष 2024 माह नवम्बर मुठभेड़ में मृत)।

वर्ष 2025 माह जनवरी से अप्रैल तक एओबी पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र-एके 47।

(7) माड़वी गंगा पिता सोमा ( प्लाटून नम्बर 8 का पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2013 से 2014 तक ग्राम सल्लातोंग बाल संघम सदस्य। वर्ष 2015 से 2016 तक साकलेर आरपीसी सीएनएम सदस्य।

वर्ष 2017 से 2018 तक साकलेर आरपीसी मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2019 से 2020 तक किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि टीम सदस्य।

वर्ष 2021 माह जनवरी से 2024 माह दिसम्बर तक प्लाटून 8 का पार्टी सदस्य (प्लाटून 8 का इंचार्ज/डीव्हीसीएम दूधी मासा का गार्ड सदस्य वर्ष 2024 माह नवम्बर मुठभेड़ में मृत)।

वर्ष 2025 माह जनवरी से अप्रैल तक एओबी पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र-एके 47।

(8) दुर्रो देवे पिता भीमा ( किस्टाराम एलओएस सदस्या, ईनाम 1 लाख) निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2017 में ग्राम कोमलपाड़ बाल संघम सदस्या।

वर्ष 2020 से 2022 तक ग्राम कोमलपाड़ जीआरडी मिलिशिया सदस्या।

वर्ष 2023 से अब तक किस्टाराम एलओएस पार्टी सदस्या, धारित शस्त्र-सिंगल शॉट।

(9) कवासी हुर्रे पिता स्व. बोड्डा (दरभा डिवीजन ब्छड पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा एटपाल पंचायत थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2014 से 2017 तक जियाकोड़ता पंचायत बाल संगम सदस्य।

वर्ष 2018 से 2021 माह जनवरी तक दरभा डिवीजन CNM पार्टी सदस्य।

वर्ष 2021 माह फरवरी से 2024 माह जुलाई तक स्वास्थ्य खराब होने से ग्राम कोतापाड़ में रहकर  ईलाज करा रही थी।

(10) हेमला जोगा पिता पिता स्व0 लखमा (किस्टाराम एलओएस सदस्य (ईनाम 1 लाख) ) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी बैयमपल्ली पटेलपारा थाना जगगुण्डा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2012 से 2013 तक ग्राम बैयमपल्ली बाल संघम सदस्य।

वर्ष 2014 से 2016 तक नागाराम एलओएस पार्टी सदस्य।

वर्ष 2017 से 2023 माह अक्टूबर तक दक्षिण बस्तर डिवीजन ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य l

वर्ष 2023 नवम्बर से 2025 माह जुलाई तक किस्टाराम एलओएस पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र-303 रायफल।

(11) रव्वा मुया उर्फ चांदू पिता रव्वा रामा (कोंटा एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 4 का पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी सिंघनपारा बड़ेसट्टी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2013 से 2014 माह अप्रैल तक मूलेर पंचायत मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2014 माह मई से 2018 माह जुलाई तक दोरनापाल एलओएस पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र- 12 बोर।

वर्ष 2018 माह अगस्त से अब तक प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्य, धारित शस्त्र- एसएलआर।

(12) पदाम पायकी पिता स्व0 धुरवा पति स्व. उईका बुधरा ( ग्राम मिस्सीगुड़ा केएएमएस सदस्य ) उम्र लगभग 55 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिस्सीगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2019 से 2022 तक ग्राम मिस्सीगुड़ा केएएमएस सदस्या।

वर्ष 2023 से संगठन छोड़कर घर पर निवासरत्।

(13) हेमला जोगा पिता हेमला नंगा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाबोड़केल मुरियापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2017 से 2019 तक पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

(14) कड़ती जोगा पिता स्व. कड़ती आयता (गोमपाड़ आरपीसी  मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमपाड़ ग्राम पंचायत महेता थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2009 से 2011 तक गोमपाड़ आरपीसी बाल संघम सदस्य। वर्ष 2012 से 2016 तक गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2017 में नक्सल संगठन छोकर गांव में रह रहा था।

(15) माड़वी गंगी पति स्व. माड़वी देवा (गोमपाड़ आरपीसी केएएमएस उपाध्यक्षा ) उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुरियापारा गोमपाड़ ग्राम पंचायत महेता थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2010 से 2018 तक गोमपाड़ आरपीसी केएमएस सदस्या।

वर्ष 2019 से अब तक गोमपाड़ आरपीसी केएएमएस उपाध्यक्ष।

(16)  मड़कम हड़मा पिता स्व. कोसा (गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुरियापारा गोमपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2021 से 2023 तक  ग्राम गोमपाड़ बाल संघम सदस्य। वर्ष 2024 से अब तक गोमपाड़ आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।

(17)  मड़कम देवा पिता मड़कम नंदा (पालागुडा आरपीसी  मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मीनागट्टा बुरगुमपारा थाना पामेड जिला बीजापुर।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2008 से 2015 तक ग्राम पालागुड़ा बाल संघम सदस्य। वर्ष 2016 से 2019 तक पालागुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।

वर्ष 2020 से 2021 तक पालागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2022 से 2024 तक बीमारी के कारण नक्सल संगठन छोडकर घर पर रह रहा था।

(18) सोड़ी बुधरी पिता स्व. कोसा (ग्राम बालनतोंग मिलिशिया सदस्या) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बटेर ग्राम पंचायत बण्डा थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2005 से 2006 तक ग्राम बटेर बाल संघम सदस्य। वर्ष 2007 से 2009 तक (सलवा जुडुम अभियान के दौरान) ग्राम मुठेली में रहकर खेती/मजदूरी का काम करती थी।

वर्ष 2010 से 2011 तक आन्ध्रप्रदेश के ग्राम आंदेल में रहकर खेती/मजदूरी का कार्य करती थी।

वर्ष 2012 से 2014 तक ग्राम बालनतोंग मिलिशिया सदस्या।

(19) कवासी हिड़मा पिता स्व0 हड़मा ( मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2013 से 2018 तक ग्राम गंगराजपाड़ बाल संघम सदस्य।

वर्ष 2019 से 2021 तक मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

वर्ष 2022 में स्वयं की पत्नि का बीमारी से निधन होने के कारण संगठन छोड़कर गांव  में रह रहा था।

(20) मुचाकी देवा पिता स्व0 हुंगा उम्र (गोमपाड आरपीसी मंच कमेटी अध्यक्ष)  लगभग 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी किन्दरेलपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।

नक्सल संगठन में कार्यवधि:-

वर्ष 2020 से 2021 तक ग्राम गोमपाड पंच कमेटी सदस्य।

वर्ष 2022 से अब तक गोमपाड आरपीसी पंच कमेटी अध्यक्ष।

आत्मसमर्पण करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा का संदेश :-



प्रिय साथियों,

नक्सली संगठन में जुड़े सभी व्यक्तियों से विनम्र अपील है कि अब हिंसा और गलत रास्ते को त्याग दें, सरकार और पुलिस प्रशासन आपको सुरक्षा व सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का भरोसा देता है एवं समर्पण करने वाले साथियों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आइये, हथियार छोड़कर समाज और परिवार की खुशियों को अपनायें, आपका आज का कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए नई राह बनाएगा।

Post a Comment

0 Comments