छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जगदलपुर में बृद्वा आश्रम में "हर घर तिरंगा" महोत्सव मनाया गया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी के०रि०पु०बल जगदलपुर के वाहिनी कमाण्डेन्ट, जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केरिपुबल द्वारा रेड क्रॉस आस्था निकुन्ज बृद्वा आश्रम धरमपुरा, जगदलपुर में बड़े ही हर्सोउल्लास के साथ हर घर तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य, आमजनों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ाना, राष्ट्रीय एकता को मजबुत करने के लक्ष्य के साथ आम जनता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागृत करना है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर रेड क्रॉस आस्था निकुन्ज बृद्वा आश्रम धरमपुरा,जगदलपुर की सभी बृद्ध महिलाओं एवं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बृद्वा आश्रम में उपस्थित सभी बृद्ध मताओं को साड़ी इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया और दोपहर का भोजन का भी आयोजन किया गया।
जिसमें बृद्ध मताओं को भोजन करवाया गया इसके साथ - साथ "माँ के नाम एक पौधा " कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रेड क्रॉस आस्था निकुन्ज बृद्धा आश्रम धरमपुरा, जगदलपुर की सभी बृद्ध मताओं एवं बच्चों ने बडी हर्षोउल्लास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिये।
इस कार्यक्रम के अवसर पर वाहिनी के अधिकारी सुबीर राय, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेन्ट, अधिनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।
0 Comments